देहरादून: राज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल ने ‘बसन्तोत्सव-2017’ के अन्तर्गत पुष्प प्रदर्शनी में लगाये गए विभिन्न स्टाल्स तथा आर्ट गैलरी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने लोहे की कढ़ाई और तवे के लिए प्रसिद्ध चम्पावत से आए हस्तनिर्मित लौह औजार कुटीर उद्योग के स्टाल का अवलोकन करते हुए कहा कि परम्परागत रूप से हमारे परिवारों में लोहे के बर्तनों में सब्जियाँ पकाई जाती थी जिससे शरीर के लिए आवश्यक लौहतत्व की पूर्ति काफी हद तक हो जाती थी। वर्तमान में लोग इससे दूर हो गए हैं। परम्परागत रूप से खाना पकाने व खाने की व्यवस्थाओं में उपयुक्त धातुओं के उपयोग के प्रति लोगों को पुनः जागरूक करने की दृष्टि से इस स्टाॅल को लगाया गया है। स्टाॅल के बर्तन विक्रेता ने राज्यपाल को बताया कि चम्पावत के लोहे के बर्तन जनसमान्य में लोकप्रिय होने से बिक्री बहुत अच्छी हो रही है। राज्यपाल ने आर्ट गैलरी का भी अवलोकन किया जिसमें सात समूहों में आए विभिन्न कलाकारों की 187 कलाकृतियाँ लगाई गई हैं। शारीरिक रूप से अशक्त कलाकारों की पेंटिंग भी इस प्रदर्शनी में शामिल हैं। कूची और रंगों के माध्यम से भिन्न-भिन्न विषय वस्तुओं पर कलाकारों की भावाभिव्यक्ति की राज्यपाल द्वारा सराहना की गई। राज्यपाल ने ‘गढ़वाल इको वारियर्स’ का स्टाॅल भी देखा।
Latest News
कांग्रेस-पत्रकार प्रकरण : करन माहरा ने पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार,...
देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पुलिस लाईन देहरादून में घटी घटना के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह दोषी ठहराते...