लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के हार जाने से आहत हैं। उन्होंने हार का ठीकरा गठबंधन पर फोड़ा। मीडिया में दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि गठबंधन के घमंड के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। अगर अकेले लड़ते तो सपा जरूर सत्ता में आती। उन्होंने कहा कि गठबंधन में लड़ना सही नहीं था। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव पर कुछ नहीं कहा। गौरतलब है कि शुरू से ही मुलायम सपा-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ थे लेकिन अखिलेश यादव की पहल पर ये गठबंधन किया गया। अखिलेश ने दावा किया था कि अगर कांग्रेस के साथ आए तो प्रदेश में 300 सीटें जीतेंगे, लेकिन गठबंधन 54 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं, भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली हैं। मुलायम ने भले ही अखिलेश को दोष न दिया हो पर शिवपाल यादव ने हार के लिए अखिलेश को जिम्मेदार ठहराया। चुनाव बाद उन्होंने कहा था कि यह समाजवादियों की नहीं बल्कि अखिलेश के घमंड की हार है।
Latest News
कांग्रेस-पत्रकार प्रकरण : करन माहरा ने पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार,...
देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पुलिस लाईन देहरादून में घटी घटना के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह दोषी ठहराते...