देहरादून: गोवा में भाजपा द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाये जाने का आरोप लगाते हुए उत्तराखण्ड कांगे्रस कमेटी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालयों में नरेन्द्र मोदी, केन्द्र सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर अपना विरोधा दर्ज किया है। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि देश में हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर संवैधानिक मूल भावनाओं को भी आहत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा जिसका जीता जागता उदाहरण गोवा में चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के लार्जेस्ट पार्टी बनने के वाबजूद भी भाजपा ने सरकार बनायी है। जबकि आजाद भारत के इतिहास में हमेशा ही संविधान के अनुरूप जो भी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी चुनकर आती है उसी को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित किया जाता रहा है ऐसी संवैधानिक परंपरा भी है तथा विभिन्न न्यायलयों द्वारा भी अपने निर्णयों में ऐसी व्यवस्था दी है। जोशी ने कहा कि सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के कारण राज्यपाल महोदय द्वारा कांगे्रस पार्टी को सरकार बनाये जाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गोवा में जिस तरह भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त कर बहुमत जुटाने का काम किया गया है वह शर्मनाक है तथा लोकतंत्रिक परंपराओं के विरूद्व है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह फांसीवादी तरीके से देश चलाना चाहते है तथा संविधान द्वारा स्थापित मर्यादाओं का मखौल उड़ा रहे हैं।
Latest News
कांग्रेस-पत्रकार प्रकरण : करन माहरा ने पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार,...
देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पुलिस लाईन देहरादून में घटी घटना के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह दोषी ठहराते...