मुम्बई: वरूण ध्वन और आलिया भट्ट की जोड़ी पर्दे पर खासा धमाल मचा रही है। एक हफ्तें में दोनों की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने 100 करोड़ रूपये वल्र्डवाइड की कमाई कर ली है जिसकी खुशी में आलिया भट्ट और वरुण धवन ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस पार्टी में उनके मेंटर करण जौहर के अलावा बॉलीवुड की कई और हस्तियां मौजूद थीं। पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ने भी आलिया और वरुण के साथ खूब मजे किए। सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ पार्टी में आईं। सक्सेस बैश में आलिया और करण के करीबी दोस्त आदित्य रॉय कपूर भी थे। वरुण ने आयुष शर्मा और बॉडी ट्रेनर प्रशांत के साथ जमकर मस्ती की। जॉन अब्राहम भी दोनों को सक्सेस की बधाई देने पहुंचे। इनके अलावा पार्टी में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, क्रिति सैनन, तापसी पन्नू और चंकी पांडे भी नजए आए। आपको बता दंे कि इससे पूर्व वरूण और आलिया की हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया को भी लोगों ने खास पसंद किया था।