नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2017-18 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। बजट में प्रस्तावित सभी तरह के नए कर 1 अप्रैल से लागू हो गये हैं। आर्थिक दरों में हुए बदलाव और नए वित्तीय नियमों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। जरूरत की कई चीजों के दाम बढ़ जाएंगे तो कई चीज़ों पर राहत भी मिलेगी। आपको बताते हैं आज से कौन सी चीजें आपकी जेब पर भारी पड़ेंगी –
1. कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे।
2. तंबाकू वाले पान-मसाले व गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। इसका असर इनका इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ेगा।
3. सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपये प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपये प्रति हजार हो रहा है। इससे अब सिगरेट सुलगाना अब जेब के लिए काफी महंगा पड़ेगा।
4. स्म्क् बल्ब महंगे होंगे। इन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सामग्री पर भी मूल सीमा शुल्क और 6 प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा।
5. चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान 1 अप्रैल से महंगे होंगे।
6. फोन के दामों में भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है. इसका कारण है मोबाइल फोन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रिंटिड सर्किट बोर्ड पर भी सीमा शुल्क लगा दिया गया है.
7. स्टील के सामान पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। स्टील के बर्तन भी महंगे होंगे।
8. एल्युमीनियम का सामान और इससे जुड़ी चीजें भी होंगी महंगी। सरकार ने अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है।
9. एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा वृद्धि भी की गई है। यानी की वाहन चालकों को अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा.
ऐसा नहीं है कि 1 अप्रैल से हर चीज मंहगी होगी। पहली तारीख से कुछ चीजों पर बचत भी होगी। जानिए क्या हैं वो चीजे-
1. बजट में रेल टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज कम किया गया है। इससे रेल बुकिंग सस्ती होगी।
2. बजट में सरकार ने होम लोन पर ब्याज पर छूट देने की बात की थी। नए वित्तीय वर्ष में घर खरीदने पर फायदा होगा।
3. बजट प्रावधान के कारण आरओ के दाम कम होंगे।
4. लेदर का सामान सस्ता होगा।
5. पार्सल यानी डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी। डाक को बढ़ाने के लिए इसका शुल्क कम किया गया है।