वेस्टइंडीज के खिलाफ चैथे वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ने 49वें ओवर तक बल्लेबाजी की थी और भारत 11 रन से वो मैच हार गई थी। उस मैच में धोनी ने 108 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था जो उनके कैरियर का सबसे धीमा अर्द्धशतक है। इस मैच के बाद से धोनी का आलोचनाओं का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज़ रज़ा ने भी उनके ए ग्रेड के कांट्रेक्ट पर सवाल उठाये हैं। अपना तर्क देते हुए रमीज़ रज़ा ने कहा कि धोनी टेस्ट टीम से संयास ले चुके हैं ऐेसे में टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करते हुए बोर्ड को उनकी ग्रेड में बदलाव करना चाहिए। इससे पहले भी कई आलोचकों ने धोनी की ग्रेड को लेकर निशाना बनाया था। महेंद्र सिंह धोनी ने दिसम्बर 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला और उसके बाद टेस्ट क्रिकेट से संयास ले लिया था। हालांकि बीसीसीआई ने उनकी ग्रेड में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में क्या गिरते प्रर्दशन को ध्यान में रखते हुए क्या उनकी ग्रेड में बदलाव हो सकता है?
आइये जानते हैं बीसीसीआई की अधिकारिक सूची में ग्रेड A, B, और C में किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
ग्रेड A में खिलाड़ियों को 2 करोड़ रूपये वेतन दिया जाता है। 2016-17 के अनुसार ग्रेड A में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, अजांक्ये रहाणे, रविचन्द्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और रविन्द्र जडेजा सहित कुल 7 खिलाड़ी शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये सभी खिलाड़ी भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा है। ग्रेड B में खिलाड़ियों का वेतन 1 करोड़ रूपये होता है। मौजूदा ग्रेड B में 9 खिलाड़ी हैं जिनके नाम भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा, मौहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव , युवराज सिंह, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह और रिद्धिमान साहा हैं। जबकि ग्रेड C में 50 लाख वेतन दिया जाता है। मौजूदा सूची के अनुसार धवन कुलकर्णी, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, शिखर ध्वन, आशीष नेहरा, मनीष पांडे, हार्दिक पांडया, रिषभ पंत, यजुवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, अंबाती रायडू, करूण नायर, जयंत यादव, मनप्रीत सिंह, श्रदुल ठाकुर और केदार जाधव सहित कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं।